07 July 2021

RASHTRABASHA August 2021 Expected Question Paper

August 2021 Expected Question Paper
RASHTRABASHA – 1 राष्ट्रभाषा-1
1. कवि और कविता का नाम बताते हुए किन्हीं दो पद्यांशों का भावार्थ हिन्दी में लिखिए :
(2 out of 5) (2x5=10)        
1) सेवक हैं विद्युत बाष्प शक्ति: धन बल निशांत,
  फ़िर क्यों जग में उत्पीडन? जीवन में अशांत?
2) बापू ! तुम पर हैं आज लगे जग के लोचन,
  तुम खोल नहीं जाओगे मानव के बंधन ?
3) हँसते-गाते चल देते हैं पथ पर ऐसे
   जैसे भास्वर भाव वही हों कविताओं के
4) मैं निहारता हूँ उनको फ़िर-फ़िर अपने को,
  और भूल जाता हूँ अपनी क्षीण आयु को !
5) आज जीत की रात
  पहरुए, सावधान रहना
  खुले देश के द्वार
  अचल दीपक समान रहना
6) आज पुराने सिंहासन की
  टूट रही प्रतिमाएँ
  उठता है तूफ़ान, इन्दु ! तुम
  दीप्तिमान रहना !
7) कठपुतली है या जीवन है जीते जाओ सोचो मत |
  सोच से ही सारी उलझन है जीते जाओ सोचो मत | |
8) नाच सको तो नाचो जब थक जाओ तो आराम करो |
  टेढा क्यूँ घर का आँगन है जीते जाओ सोचो मत | |                                       
 
2.कवि का नाम बताते हुए किसी एक कविता का सारांश लिखिए:
            (1 out of 4) (1x10=10)
1) बापू             
2) छुट्टी का घंटा बजते ही     
3) पंद्रह अगस्त       
4) कठ-पुतली है या जीवन है
 
3. किन्हीं दो दोहों का कंठस्थ रूप ज्यों का त्यों लिखिए :
            (2 out of 4) (2x2½=5)        
1) पाँच पहर ……………………….. कैसे होय | |
2)रूखी सूखी ………………………..  ललचावे जीव| |
3) धीरे-धीरे ……………………….. फ़ल होय | |
4) खैर, खून, ……………………….. सकल जहान | |
5) रहीमन निज ……………………….. लैहैं कोय | |
6) रहीमन देख ……………………….. करै तलवारि | |
 
4. किन्हीं दो गजलों का भावार्थों हिन्दी में लिखिए :
           (2 out of 4) (2x2½=5)
1)  घरों पे नाम थे नामों के साथ ओहदे थे
   बहुत तलाश किया कोई आदमी न मिला
2)  ये हुनर भी बडा जरूरी है
   कितना  झुक कर किसे सलाम करो

3) फरमान से पेडों पे कभी फल नहीं लगते
  तलवार से मौसम कोई बदला नहीं जाता

4)  बुलन्दियों पे पहुँचना कोई कुशलता नहीं
   बुलन्दियों पे ठहरना कमाल होता है

5) जो घरों बनाओ तो इक पेड भी लगा लेना       
  परिन्दे सारे मुहल्ले में चहचहाएँगे 

6)  मुझको आदत है रूठ जाने की |
   आप मुझको मना लिया कीजे | |
  
5. किन्हीं पाँच का अर्थ हिन्दी में लिखिए:
           (5 out of 10) (5x1=5)

1. मनमोहक                        30. संत
2. अचानक                          31. विचार
3. खोज                               32. निरर्थक
4. चतुर                                33. महानतम
5. कामना                            34. प्रतिमा
6. बचपन                            35. निकट
7. कुशलता                          36. व्यतित
8. जलन                              37. अधिकांश
9. उत्तम                              38. प्रमुख
10. उच्च                             39. प्राचीन
11.सर्वस्व                           40. परंपरा
12.जवानी                          41. प्रमाणिक
13. सत्य                            42. निर्माण
14. पराजय                        43. पर्यावरण
15. अपाहिज                      44. बहुमुखी
16. अपाहिज                      45. नृत्य
17. उल्लास                       46. ग्रंथ
18. जगत                          47. निरंतर
19. कोमल                        48. लगातार
20. खून                            49. विशिष्ट
21. इनकार करना              50. शाश्वत
22. खिलाफ़                      51. उत्थान
23. संघर्ष                          52. दर्शन
24. अधिकार                    53. निश्चय
25. साबित                       54. मशाल
26. जबरदस्ती                  55. अनुपम
27. झुकना                       56. खोजना
28. नींव                           57. आचार
29. आजाद

6. किन्हीं पाँच का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

           (5 out of 10) (5x1=10)

1. मनमोहक               14. सामना करना               

2. विश्वास करना           15. साबित    

3. वादा करना             16. गागर में सागर            

4. खोजना                17. महत्व पाना          

5. इनाम पाना             18. राह देखना            

6. गुलाम                 19. आस्था         

7. ममता                 20. मान्यता         

8. वरदान                21. प्रदर्शित करना         

9. पराजित               22. निर्माण करना        

10. आकर्षक             23. विभिन्न       

11. लडना               24. प्रयास करना

12. इनकार करना         25. प्रशिक्षण

13. फैसला



7. गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए:

           (1 out of 1) (1x5=5)

1. “तेनालीराम ने विस्तार से बताया कि आपने जो दस हजार सोने के सिक्के दिये थे उनसे मैंने उत्तम पौधे और उच्च कोटी के बीज खरीदे हैं  जिनको हम अपने राज्य विजयनगर की जमीन में लाएँगे ताकि हमारा राज्य भी सुंदर, आकर्षक और उपजाऊ बन जाए | महाराज ने इस बात से अत्यंत प्रसन्न हुए और तेनालीराम को ढेरों इनाम दिये”| 

1. तेनालीराम ने दस हजार सोने के सिक्के से क्या किया?

2. तेनालीराम ने विजयनगर की जमीन को क्या बनाना चाहा?

3. महाराजा ने तेनालीराम को क्या दिया?

 

2. “मेरी झनझनाहट में जो अलौकिक मधुरिमा है, वह वीणापाणि की वीणा में कहाँ ? भगवान लक्ष्मीपति के पाँचजन्य शंख में कहाँ ? कामिनी के कोमल कण्ठ में कहाँ? मुरलीधर की मुरली में कहाँ ? डमरूवाले के डमरू में कहाँ ? वहाँ कहाँ ? यहाँ कहाँ ? मैं सप्त स्वरों में ऊपर अष्टम स्वर हूँ, परम मधुर हूँ | मैं रुपया हूँ |”

1. रुपये की झनझनाहट में क्या है ?

2. रुपया अपने को क्या कहता है ?

3.रुपये में जो मधुरिमा है वह कहाँ-कहाँ नहीं मिलती?


3. गाँधीजी जहाज पर सवार होकर दक्षिण आफ़्रिका के डरबन पहुँचे | यहाँ 7 जुन 1893 को उन्होंने पीटोरिया के लिए ट्रेन पकडी | गाँधीजी के पास पहली श्रेणी का टिकट था | लेकिन जब ट्रेन पीटरमारिट्जबर्ग पहुँचने वाली थी तो उन्हें तीसरी श्रेणी के डिब्बे में जाने के लिए कहा गया | लेकिन गाँधीजी ने जाने से इनकार किया तो उन्हें जबरदस्ती से पीटरमारिट्जबर्ग स्टेशन पर उतार दिया गया” |

1. गाँधीजी कैसे डरबन पहुँचे ?

2. गाँधीजी के पास किस श्रेणी का टिकट था ?

3. गाँधीजी को कौन से डिब्बे में जाने के लिए कहा गया ?

 

4. तिरुवल्लुवर एक जैन मुनि थे, क्योंकि तिरुक्कुरल का पहला अध्याय जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को समर्पित है | इसके अलावा तिरुक्कुरल की शिक्षाएँ जैन धर्म की शिक्षाओं से मेल खाती हैं | तिरुक्कुरल तमिल की एक सबसे श्रध्देय प्राचीन कृति हैं | कुरल को ‘विश्व वेद’ माना जाता है | यह हमें मानव – नैतिकता सहित मानवीय जीवन बिताने का मार्ग बताता है” |    

1. तिरुल्लुवर कौन थे ?

2.तिरुक्कुरल का पहला अध्याय किसको समर्पित है?

3. तमिल की सबसे श्रध्देय प्राचीन कृति का नाम क्या है ?

 

5. “मोहिनीआट्टम का अर्थ है “जादूगरनी का नृत्य”, जो केवल महिला नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है | तमिलनाडु की देवदासियों मंदिरों में इस नृत्य का प्रदर्शन करती थीं | इस नृत्य का उल्लेख सन 934 ई. के नेदमपुरा तली शिलालेखों में मिलता है |

1. मोहिनीआट्टम का अर्थ क्या है ?

2. तमिलनाडु की देवदासियाँ मन्दिरों में क्या करती थीं ?

3. मोहिनीआट्टम नृत्य का उल्लेख कहाँ मिलता है ?

 

6. स्वामी विवेकानंद जी का जन्म सन 1863 ई में हुआ | बचपन में उनका नाम नरेन्द्रनाथ था | वे बचान से ही होनहार थे | उन्होंने अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षा पायी और सन 1884 ई. में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की | बचपन से ही उनके अंदर एक प्रबल आध्यात्मिक भूख थी” |     

1. स्वामी विवेकानंद का जन्म कब हुआ ?

2. स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम क्या था ?

3. स्वामी विवेकानंद ने बी.ए. डिग्री कब प्राप्त की ?

 

7. “20 नवंबर 1824 ई. को अंग्रेजी सेना ने कित्तूर को घेर लिया | रानी ने बडी बहादुरी के साथ उसका सामना किया | दोनों ओर से घमासान लडाई हुई | अंग्रेजी सेनापति थेकरे इस युद्ध में मारा गया | अंग्रेजी सेना भाग गयी | सेनापति की मृत्यु से अंग्रेज बहुत परेशान हो गये | उन्होंने एक बडी सेना लेकर कित्तूर को फिर घेर लिया”|  

1. 20 नवंबर 1824 ई. को अंग्रेजी सेना ने किसे घेर लिया?

2. किसने बडी बहादुरी के साथ अंग्रेजी सेना का सामना किया?

3. युद्ध में कौन मारा गया?

 

8. इस बाँध के निर्माण के बाद कावेरी नदी के शिवसमुद्रम के जलप्रपात के द्वारा बिजली पैदा की जा रही है | फिर लोहा, कागज, चंदन का तेल, साबुन आदि के कारखाने बनाये गये | इन सबके कारण मैसूर राज्य समृद्ध बना | मैसूर राज्य की राजधानी बंगलूरू में ‘लालबाग’, नामक सुन्दर उद्यान भी आपने ही लगवाया” |

1. किस जलप्रपात के द्वारा बिजली पैदा की जा रही है ?

2. किसके कारण मैसूर राज्य समृद्ध बना ?

3. ‘लाल बाग’ कहाँ लगवाया गया ?

 

9. “जीवन में खेलों का बडा महत्व है | खेल हमारे तन और मन को स्वस्थ रखते हैं | कबड्डी हमारे देश का बहुत पुराना खेल है| हमारे देश में कोई भी ऐसा प्रदेश नहीं है, जहाँ यह खेल न खेला जाता है | अलग-अलग राज्यों में इसके भिन्न-भिन्न नाम हैं | इस खेल को उत्तर प्रदेश में “कबड्डी”, राजस्थान में “भड्डू”, बंगाल और बीहार में “हुड्डु”, तमिलनाडु और कर्नाटक में “शडुगुडु” तथा गुजरात और महाराष्ट्र में “हुतुतुतु” कहते हैं”|    

1. जीवन में किसका बडा महत्व है?

2. खेल हमारे तन और मन को कैसे रखते हैं ?

3.तमिलनाडु और कर्नाटक में कबड्डी का क्या नाम है?

 

10.10. महंत      -   बच्चा गोवर्धनदास, क्या भिक्षा लाया, गठरी तो भारी मालूम पडती है |

    गोवर्धनदास -   गुरुजी महाराज, सात पैसे भीख में मिले थे, उसी से साढे तीन सेर मिठाई मोल ली है | 

    महंत      -   बच्चा, नारायणदास ने मुझसे कहा था कि यहाँ सब चीजें टके सेर मिलती हैं, तो मैंने इसकी बात का विश्वास नहीं किया | बच्चा, यह कौन-सी नगरी है और इसका कौन-सा राजा है, जहाँ टके सेर भाजी और टके सेर खाजा मिलता है |

    गोवर्धनदास -   अंधेर नगरी अनबूझ राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा |

       महंत      -   तो बच्चा, ऐसी नगरी में रहना उचित नहीं है, जहाँ टके सेर भाजी और टके सेर खाजा बिकता है | मैं तो इस नगर में अब एक क्षण भीइ नहीं रहूँगा |

    गोवर्धनदास -   गुरुजी, मैं तो इस नगर को छोडकर नहीं जाऊँगा | और जगह दिन भर माँगो तो भी पेट नहीं भरता | मैं तो यहीं रहूँगा |

1. गोवर्धनदास को कितने पैसे भीख में मिले थे?

2. किसने महंत से कहा कि अंधेरी में सब चीजें टके सेर मिलती है ?

3.गोवर्धनदास अंधेरी नगरी में क्यों रहना चाहता था?

 

8. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए:                        

              (2 out of 6) (2x2½=5)        

1. महाराज कृष्णदेवराय को किसे देखने की इच्छा हुई ?

2. तेनालीराम ने कृष्णदेवराय से क्या वादा किया ?

3. दरबारियों ने मन ही मन क्या सोचा ?

4. तेनालीराम ने राजा से क्या माँगा ?

5. “रुपया” पाठ के लेखक कौन हैं ?

6.मनुष्य किसे जीवन के लडकपन का खिलौना मानते हैं?

7. “रुपया” पाठ से क्या सीख मिलती है ?

8. गाँधीजी दक्षिण आफ़्रिका कब गये ?

9. गाँधीजी को रेल से किस स्टेशन पर उतार दिया गया ?

10. गाँधीजी कब से कब तक दक्षिण आफ़्रिका में रहे ?

11.तमिल्नाडु के महान संत कवि कौन हैं ?

12.तिरुक्कुरल को कितने भागों में बाँटा गया हैं?वे क्या-क्या हैं?

13. संत कवि तिरुवल्लुवर की तुलना हिन्दी के किस संत कवि से की जाती है ?

14.नृत्यकला का प्रथम प्रामाणिक ग्रंथ का नाम क्या है ?

15.भरतनाट्यम में कितने भावों की प्रदर्शनी होती है ?

16.कुचिपुडी किस प्रांत की कला है ?

 

9. किसी एक पाठ का सारांश लिखिए:

            (1 out of 4) (1x10=10)        

1) स्वर्ग की झलक             

2) रुपया        

3) दक्षिण आफ्रिका में गाँधीजी

4) महान संत कवि तिरुवल्लुवर

 

10. किसी एक एकांकी का सारांश लिखिए:

            (1 out of 4) (1x10=10)        

1) बहू की विदा 

2) कट्टबोम्मन    

3) दस मिनट    

 

11. किसी दो पात्र का परिचय दीजिए:

            (2 out of 5) (2x5=10)        

1) जीवनलाल  

2) राजेश्वरी  

3) कट्टबोम्मन

4) वल्ली 

5) बलदेव    

6) महादेव

 

12. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए:   

            (2 out of 5) (2x2½=5)

1. जीवनलाल ने कमला की विदा क्यों नहीं की ?

2. कमला की सास राजेश्वरी कैसी औरत थी ?

3. कमला का पति रमेश कहाँ गया था ?

4. जीवनलाल क्यों बेचैन हुए ?

5. अठारहवीं सदी के अंत में भारत पर किसका अधिकार चलता रहा ?

6. किस राजा ने पहले पहल अंग्रेजों का विरोध किया ?

7. कट्टबोम्मन किस रियासत के राजा थे ?

8. अंग्रेजों को ‘कर’ देने के बदले में कट्टबोम्मन ने किस तरह की चुनौती स्वीकार की ?

9. बलदेव की बहन का नाम क्या है ?

10. बलदेव ने केशव का खून क्यों किया ?

11. महादेव ने खूनी बलदेव को पुलिस को गिरफ़्तारी से कैसे बचाया ?

 

13.संदर्भ सहित किन्हीं दो का भाव समझाइए:    

            (2 out of 5) (2x5=10) 

1. मेरे नाम जो धब्बा लगा, मेरी शान को जो ठेस पहुँची, भरी बिरादरी में जो हँसी हुई, उस करारी चोट  का घाव आज भी हरा है |

2. इन मोतियों का मूल्य समझनेवाला यहाँ कोई नहीं है | पानी से पत्थर नहीं पिघल सकता |

3. माँ से झूठ बोलते हो ! मैं उन्हें अच्छी तरह जानती हूँ | इंसान से ज्यादा प्यारा उन्हें पैसा है |

4. नाम तो संधि का लेते हैं पर करते हैं सत्यानाश |

5. खेती बारी काम धंधा छोडो, उठाओ तलवार | भाला – बर्छा, लाठी – ठंड, जो मिले उसीको लेकर हम लडेंगे और देश के दुश्मनों के दाँत खट्टे करेंगे ?

6. साँप भी मरे और लाठी भी न टूटे | इस देश के राजा बडे स्वार्थी और लोभी होते हैं | वे एक दूसरे से घृणा करते हैं और एक दूसरे की बरबादी चाहते हैं | हम उनकी इस कमजोरी का लाभ उठाएँगे |

7. नासमझ ! आँखों में घुसेड देनी चाहिए थी | वे पापी आँखों से संसार का प्रकाश न देख सकें |

8. पुलिस और खूनी में कुत्ते और बिल्ली का संबंध है |

9. तुमने चाहे कितने ही बडे ही पापी को न्याय युक्त होकर मारा हो, पर प्राण लेने के कारण तुम्हें थोडी न थोडी सजा मिलेगी जरूर |




RASHTRABASHA - 2

1. किसी एक कहानी का सारांश लिखिए |

(1 out of 4) (1x10=10) 

1) परीक्षा     

2) जामुन का पेड          

3) घीसा

 

2. किसी एक महान व्यक्ति की जीवनी का सारांश लिखिए |

1) पंडित जवाहरलाल नेहरु      

2) सरदार वल्लभ भाई पटेल    

3) नेताजी सुभाष चंद्र बोस

4) सरदार भगतसिंह

 

3. किसी एक विषय पर निबंध लिखिए |

1) नदी             

2) पनडुब्बी    

3) शिक्षक दिवस

4) पुस्तकालय

5) पुस्तकालय

 

4. किन्हीं तीन का भिन्न-भिन्न अर्थों में वाक्यों में प्रयोग कीजिए |

1) पर           9) घटना

2) कोई         10) की

3) आम        11) तीर

4) और         12) कर

5) आप         13) दो

6) सोना        14) दिया

7) जल         15) कल

8) मगर

 

5. समानार्थी शब्द लिखिए |

1) धरती          17) पुत्र            33) सूर्य

2) समुद्र          18) औरत          34) आदमी

3) तन             19) पुरुष           35) आग

4) गुस्सा         20) हाथ           36) घर

5) नदी            21) देश           37) जरूर

6) रात            22) धंधा           38) दिन

7) पेड             23) प्रश्न           39) यात्रा

8) सही            24) जंगल         40) शहर

9) गाँव            25) आकाश        41) नक्षत्र

10) अखबार    26) किताब         42) आँख

11) रोगी         27) अध्यापक      43) पाठ

12) संसार       28) सिर            44) हवा

13) भाषा        29) राजा          45) वस्त्र

14) रोज         30) चित्र           46) उत्तर

15) पत्र          31) रास्ता         47) जानवर

16) विरुद्ध      32) पानी          48) छाती


6. वचन बदलिए |

1) बच्चा            26) नाला           51) काम

2) लड़का            27) रास्ता          52) घर

3) घोड़ा              28) राजा           53) वृक्ष

4) रुपया            29) नेता            54) शहर

5) कमरा            30) काका         55) साधन

6)  पत्ता            31) मामा         56) बाघ

7)  कुत्ता            32) चाचा         57) पक्षी

8)  रस्सा            33) पाठ           58) व्यापारी

9)  धंधा             34) चोर            59) मोती

10)  पेशा           35) मंदिर          60) मुनि

11)  रेशा            36)  पैर            61) साधु

12)  पैसा           37)  मनुष्य       62) युवक

13)  गधा           38)  दिन          63) मैदान

14)  केला           39) अध्यापक   64) हाथ

15) घड़ा             40) पहाड़         65) समुद्र

16) बगीचा         41) किसान       66) सिर

17) कपड़ा          42) रोगी           67) पत्र

18) मेला            43) विद्यार्थी     68) गाँव

19) पोता            44) पुजारी        69) देश

20) खिलौना       45) खिलाड़ी      70) मंत्री

21) तोता           46) पशु            71) भाई

22) टोकरा         47) डाकू            72) धोबी

23) गाना          48) बाग            73) आदमी

24) महीना        49) खेत            74) गुरु

25) बेटा             50) पेड़             75) डाकू

 

7. लिंग बदलिए |

1) बच्चा            19) बूढ़ा          37) नर

2) लड़का           20) कुत्ता        38) मर्द

3) बेटा              21) चूहा          39) वर

4) पोता             22) बंदर         40) बिल्ली

5) चाचा             23) वृद्ध          41) बादशाह

6) काका            24) अध्यक्ष     42) पति

7) मामा            25) छात्र         43) हाथी

8) नाना            26) महाशय     44) राजा

9) दादा             27) महोदय     45) सम्राट

10) बकरा         28) सदस्य      46) स्वामी

11) घोड़ा           29) भैंस         47) ऊँट

12) सखा          30) माँ           48) शेर

13) बालक        31) माता        49) मोर

14) युवक         32) भाई          50) पुत्र

15) अध्यापक   33) गाय          51) कवि

16) सेवक        34) देवर           52) विद्वान

17) सहायक     35) सास           53) मालिक

18) साहब        36) आदमी        54) बाघ

 

8. किन्हीं दो वाक्यों का वाच्य बदलिए |                      

 

1. राम पाठ पड़ता है।

2. राम कहानी पढ़ता है।

3. हम हिंदी सीखते हैं।

4. पिताजी कविता लिखते हैं।

5. माताजी खाना बनाती हैं।

6. हम गेहूँ ज्यादा खाते हैं।

7.पिताजी कलम लाये।

8. अध्यापक हिन्दी बोले।

9. तुलसीदास ने रामायण लिखी।

10. गाँधीजी ने देश की सेवा की।

11. राम ने रावण को मारा।

12. सरला ने दो फल खाये।

13. रमेश आज रोटी नहीं खाएगा।

14. पुलिस चौर को ज़रूर पकड़ेगी।

 

9. सूचना के अनुसार बदलिए |                                                                                                           5


1. मैं बहुत खुश हूँ। (खुश' के बदले 'खुशी' का प्रयोग)

2. यह खबर सुनकर शेखर को दुख हुआ। ('दुख' के बदले 'दुखी' का प्रयोग)

3. वह बच्चा भूखा है। ('भूखा' के बदले 'भूख' का प्रयोग)

4. मुझे बहुत प्यास लगी है। ('प्यास' के बदले 'प्यासा' का प्रयोग)

5. राम राज्य में सब लोग सुखी थे। ('सुखी' के बदले 'सुख' का प्रयोग)

6. अध्यापक के आते ही छात्र उठ खड़े हुए। ('ज्योंही-त्योंही' का प्रयोग)

7. मैंने उसे पैसा नहीं दिया, क्योंकि मेरे पास पैसा नहीं था। ('क्योंकि' के बदले 'इसलिए' का प्रयोग)

8. तुमने किताब दी। वह बहुत अच्छी थी। ('जो वह' का प्रयोग)

9. वर्षा के समय किसान खुश होते हैं। ('जब-तब' का प्रयोग)

10. पुलिस ने उसका नाम पूछा। उसने नहीं बताया। ('पूछने पर भी' का प्रयोग)

11. मैंने अच्छी तैयारी नहीं की। मुझे पुरस्कार नहीं मिला। ('अगर तो' का प्रयोग)

12. आप खूब कसरत कीजिए। आप मजबूत बन सकेंगे। ('ताकि' का प्रयोग)

13. पानी जमा होता है। मच्छर पैदा होते हैं। ('जहाँ वहाँ' का प्रयोग)

14. जयशंकर प्रसाद श्रेष्ठ कवि हैं। वे अच्छे नाटककार भी हैं। ('ही नहीं, बल्कि' का प्रयोग)

15. हम कल मद्रास जाएँगे। मुंबई नहीं जाएँगे। (' कि' का प्रयोग)

16. नमक सत्याग्रह इतिहास की एक घटना है। 'इतिहास की' के बदले 'ऐतिहासिक' का प्रयोग)


10. किन्हीं दो लोकोक्ति / कहावतों को समझाइए |

 (1) ईद के चाँद होना 

(2) कभी गाडी नाव पर,कभी नाव गाडी पर 

(3) कुआँ प्यासे के पास नहीं जाता                                                                                                                                                                                               

11. प्रान्तीय भाषा में अनुवाद कीजिए |

1. सिद्धार्थ की बातें सुनकर देवदत्त को बड़ा गुस्सा आया। तुरंत राजदरबार में जाकर अपने चाचा शुद्धोदन से बोला-“सिद्धार्थ ने मेरा हंस ले लिया है। मुझे नहीं दे रहा है। कृपा करके मेरा हंस मुझे दिलवा दीजिए।" इतने में ही सिद्धार्थ भी हंस को छाती से चिपकाये हुए वहाँ आ पहुँचे। तब वे बोले- “ठीक है, मुझे न्याय चाहिए। मैंने हंस को बचाया है, इसलिए वह मेरा है। मैं उसे देवदत्त को कभी नहीं दूँगा।"

     दोनों की बात सुनकर शुद्धोदन ने कहा-'हाँ, प्राण-घातक की अपेक्षा प्राण-रक्षक का स्थान ऊँचा है। चंत में हिंसा की हार होती है। इसलिए मेरे विचार में इस पक्षी पर सिद्धार्थ का ही अधिकार है। सिद्धार्थ, यह हंस तुम्हारा हुआ।'

 

2. गाँधीजी ने एक बार कहा था, “धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, मगर चरित्र गया तो सब कुछ गया। इसका मतलब है, चरित्र ही मनुष्य की असली संपत्ति है।

वही समाज श्रेष्ठ है और वही राष्ट्र सुखी है जिसकी जनता का चरित्र अच्छा हो। आज के बालक कल के नागरिक हैं। इसलिए उनके चरित्र का निर्माण करना समाज और राष्ट्र का पहला कर्तव्य है। यही कारण है कि स्कूल, कालेज आदि शिक्षा-संस्थाएँ खोली गयी हैं। यहाँ ऐसी शिक्षा दी जाती है, जिससे लड़कों का चरित्र सुधर जाए।

 

3. एक दिन की बात है। रामदास अपने कमरे में लेटे आराम कर रहा था कि इतने में दो तीन ग्वाले दौड़ते हुए उसके पास आये और कहा- “टीले की बाईं ओर, नाले के पास की झाड़ियों में बाघ छिपा हुआ है। रामदास ने तुरंत बंदूक थाम ली और कारतूस लेकर टीले की ओर चल पड़ा।

रामदास ने देखा कि झाड़ियों में बाघ छिपा हुआ है। तुरंत रामदास ने उसपर गोली चलायी । गोली याय के माथे पर जा लगी, वह चित गिर पड़ा और उसी समय वह मर गया।

 

4. कोडेक्कानल की झील बहुत प्रसिद्ध है। इसके किनारे-किनारे बहुत अच्छी सड़कें बनी हुई हैं। मौसम में इसपर सदा भीड़ रहती है। झील पर नावें भी चलती हैं। नाव चलाने में बड़ा आनन्द आता है। कोडेक्कानल में एक वेधशाला भी है। इसमें सूर्य के संबन्ध में विशेष अनुसंधान करने का प्रवन्ध है।

 कोडेक्कानल में देखने लायक स्थान बहुत-से हैं। सड़क से कोडेक्कानल शहर पहुँचने के पहले 'सिलवर कैसकेड' नामक सुन्दर झरना है। यह सचमुच रजत प्रपात ही है। इसके आसपास सदा दर्शकों की भीड़ लगी रहती है।

 

5. समाचार पत्र आधुनिक सभ्यता का अविभाज्य अंग है। वही देश सभ्य माना जाता है, जिसमें बड़ी तादाद में समाचार-पत्र निकलते हों। समाचार पत्र अनेक प्रकार के होते हैं- दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक आदि। यूरोप के कुछ शहरों में, कुछ समाचार पत्रों का एक ही दिन में दो, तीन बार प्रकाशन होता है। सवेरे एक बार निकलता है, दोपहर को एक बार फिर शाम को एक बार।

 हमारे देश में सभी भारतीय भाषाओं में अच्छे समाचार पत्र निकल रहे हैं। हमारा देश प्रजातंत्र देश है। इसलिए यहाँ समाचार पत्रों का महत्वपूर्ण स्थान है।


6. रवर ख़ास वृक्षों के दूध से बनाया जाता है। उसके वृक्ष भारत, जावा, सुमात्रा, मलाया, अफ्रीका दक्षिण अमेरिका में पाये जाते हैं। रबर का दूध देनेवाली लताएँ भी होती हैं। इस प्रकार की लताएँ भारत, वर्मा, जावा आदि जगहों में पायी जाती हैं।

 और रबर के दूध को इकट्ठा करने के बाद उसे गरम पानी में उबाला जाता है। उबलने पर वह नरम हो जाता है। स्वर को सीधे आग पर नहीं उबालते, क्योंकि उसमें जल्दी आग लग जाती है। पानी में उबालने के बाद जो चीज़ नीचे बैठ जाती है, उसीमें से रबर निकालते हैं।

 आज रवर ने हमारे जीवन में इतना अधिक स्थान जमा लिया है कि यदि वह न हो, तो हमारे अनेक आवश्यक कार्य बंद हो जाएँ।

 7. एक रोज़ राजा दशरथ शिकार खेलने गये। वे घोड़ा दौड़ाते हुए एक नदी के किनारे जा पहुँचे । नदी तो वृक्षों की आड़ में थी। वहीं, जंगल में श्रवण नाम का एक अंधा रहता था। उसकी पत्नी भी अंधी थी। उस वक्त उनका नौजवान बेटा नदी में पानी भरने गया था। पानी में उसके कलसे के इबने की आवाज़ सुनकर राजा ने समझा कि कोई जंगली हाथी नहा रहा है। फ़ौरन आवाज़ी निशाना बाँधकर तीर चला दिया। तीर नौजवान के सीने में जा लगा। तीर का लगना था कि वह ज़ोर से चिल्लाकर गिर पड़ा।

 

8. मानव-समाज का कौए से बड़ा घनिष्ठ संपर्क रहा है। कौए के संबंध में हमारे बीच तरह-तरह की कथाएँ प्रचलित हैं। लोक-गीतों में इसका तरह-तरह से उल्लेख है तथा इसके बारे में भाँति-भाँति की धारणाएँ फैली हुई हैं। हम नहीं जानते कि वे सही हैं या गलत। कहते हैं, जब कोई आनेवाला होता है या किसी की ख़बर मिलने को होती है, तो कौआ हमारे घर के दरवाज़े पर आ-आकर बोलता है। इसी तरह विश्वास किया जाता है कि आगे होनेवाली अन्य घटनाओं की सूचना भी वह बोल-बोलकर पहले से ही देता है।

 इस देश में केवल दो स्थान ऐसे हैं, जहाँ कौए नहीं पाये जाते- दक्षिण भारत में कोडैक्कानल और उत्तर में चित्रकूट। पता नहीं, इसका कारण क्या है।

9. हम जानते हैं कि यह भूमि सूर्य के चारों तरफ़ घूमती है और चाँद भूमि के चारों तरफ़ । यह विश्वास जाता है कि कभी यह भूमि भी आग का एक गोला थी। अब यह ठंडी होती आ रही है। इसलिए हम के ऊपरी भाग में रह सकते हैं, मगर इस भूमि का भीतरी भाग अब भी गरम रहता है।

आकाश में उत्तर दिशा में ध्रुव-नक्षत्र है, जो सदा एक ही स्थान पर रहता है। इससे थोड़ी दूर पर बड़े और टिमटिमाते सात तारे रहते हैं, जिन्हें, 'सप्त ऋषि' कहते हैं।


10. उन दिनों गाँधीजी के पिता बीमार थे। गाँधीजी उनके सामने जाकर अपनी बात कहने की हिम्मत नहीं हर सके। इसलिए उन्होंने एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने मांस खाया तंबाकू पी है, चोरी की है; और इसके लिए क्षमा चाहते हैं और प्रण करते हैं कि आगे कभी ऐसा नहीं करेंगे। यह पत्र उन्होंने अपने पिताजी को दे दिया, पिताजी ने यह पत्र पढ़ा तो उनकी आँखों से आँसू निकले। उन्होंने गाँधीजी को माफ़ कर दिया।


11. 

1. मारनेवाले से जिलानेवाला अच्छा है।

2. यह मानी हुई बात है कि अच्छाई की अपेक्षा बुराई का अनुकरण लोग आसानी से करते हैं।

3. जिसका मन सत्य का मंदिर है, उसका आचरण भी पवित्र होता है।

4. रेगिस्तान की यात्रा के लिए उपयोगी होने के कारण ऊँट को 'रेगिस्तानी जहाज़' कहते हैं।

5. रबर का दूध निकालने के लिए रबर के पेड़ के तने में एक छोटा-सा छेद कर दिया जाता है।

6. पहाड़ बादलों को रोककर पानी बरसाते हैं।

7. पहाड़ी कौओं की रूप-रेखा, कद आदि में मैदानी कौओं से काफ़ी फ़रक दिखाई पड़ता है।

8. दुनिया की चीज़ों के पीछे दौड़ने से मन की शांति जाती रहती है।

9. हैदर अली ने अपने सैनिकों को यूरोपीय ढंग से सैनिक शिक्षा देने के लिए फ्रांसीसियों को नियुक्त किया।

10. आरविली राइट और विलवर राइट जिन्होंने हवाई जहाज़ का आविष्कार किया, एक साइकिल को दूकान में नौकर थे।

11. हवाई जहाज़ के आकाश से उतरने और ज़मीन से उड़ने के लिए बड़े खुले मैदान की आवश्यकता है।

12. समुद्र की सतह से करीब 2000 फुट ऊँचा होने के कारण मैसूर की आब-हवा नीरोग और आनंदप्रद है।

13. सहकारी समितियों के रहने से आम जनता को नियमित दाम पर सभी वस्तुएँ मिलती हैं।

14. ज्यों-ज्यों पहाड़ पर चढ़ते जाते हैं, त्यों-त्यों हवा में प्राण वायु की कमी आती जाती है।

 

15. हर भारतवासी का कर्तव्य है कि वह देश की सेवा कर आज़ादी को बनाये रखे।

16. कोलंबस धैर्यवान और खोज प्रवृत्ति का युवक था।17. समुद्र के द्वारा भारतवर्ष और अन्य देशों के बीच दो हजार वर्ष पहले से व्यापार चला आ रहा है। 18 नालंदा और तक्षशिला अपने समय के इतने मशहूर शिक्षण केंद्र थे जहाँ विदेशी छात्र भी आकर पढ़ते थे।

19. शिक्षा के विषय में विद्यार्थियों पर किसी भी प्रकार का बोझ या दबाव नहीं होना चाहिए। 20. रवीन्द्रनाथ ठाकुर को श्रेष्ठ साहित्यिक रचना के लिए सन् 1913 को नोबुल पुरस्कार प्रदान किया गया।

21. गरीबी और भूख-दोनों शापों को देश से हटाना चाहिए। 22. भारतीयों का घरम बौद्धिक विकास अंग्रेजी के बिना भी संभव है।

23. यह सोचकर आराम करना बड़ी भूल है कि हमने अपना कर्तव्य पूरा कर लिया है।

24. छात्रों को विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ कोई न कोई धंधा सीख लेना चाहिए।

25. प्रकृति के अनुसार अपने को बदल लेना प्रकृति पर मनुष्य की विजय नहीं है।


12. हिन्दी में अनुवाद कीजिए |

1. ஒரு நாள் அரசகுமாரன் சித்தார்த்தன் அரண்மனைத் தோட்டத்தில் விளையாடிக் கொண்டிருந்தான். அப்பொழுது ஆகாயத்தில் சில அன்னப் பறவைகள் பறந்து செல்வதைக் கண்டான். அப்பறவைகளை அவன் மிகவும் விரும்பினான் திடீரென்று அவைகளில் ஒரு பறவை அவன் காலடியில் வந்து விழுந்தது. அதன் விலாவில் ஒரு அம்பு தைத்திருந்தது. காயத்திலிருந்து இரத்தம் பெருகிக் கொண்டிருந்தது அரசகுமாரனது மனம் இதைக்கண்டு மிகவும் வருத்தமுற்றது. அவன் மெதுவாக அம்பை வெளியே எடுத்து சில பச்சிலைகளைப் பிழிந்து அதன் காயத்தின் மேல் தடவினான். பறவை மெதுவாக தன் கண்களைத் திறந்து அரசகுமாரனை நோக்கியது. அப்பொழுது அவன் மிகவும் சந்தோஷப்பட்டான்

2. நாம் எல்லோரும் இந்தியக் குடிமக்கள்இந்தியர்கள் எல்லோரும் ஒரு பெரிய சமூகத்தின் உறுப்பினர்கள்குடிமக்களுக்கு உரிமைகளும் உண்டுகடமைகளும் உண்டுசிலர் உரிமைகளைப்பற்றியே எண்ணுகிறார்கள்சுயநலத்தின் காரணமாக தங்கள் கடமைகளை மறந்து விடுகிறார்கள்ஆனால் நாம் கடமைகளைச் செய்யாவிட்டால் உரிமைகளை எவ்வாறு கோரமுடியும்நம் தாய் நாடு நமக்கு அநேக வசதிகளைக் கொடுக்கிறதுநம்மிடமிருந்தும் அது அநேக விஷயங்களை எதிர்பார்க்கிறது
 
3. புலி ஒரு பிராணியைக் கொன்றபின் மறுநாள் அதைச் சாப்பிட அவ்விடம் வரும். இக்காரணத்தால் ராமதாஸ் தொடர்ந்து மூன்று நாட்கள் அவ்விடம் வந்து புலிக்காக காத்துக் கொண்டிருந்தான், ஆனால் அது எருதைச் சாப்பிட வரவில்லை. காயமடைந்த புலி ப்பொழுதுமே பயங்கரமானது. அது அக்கம் பக்கத்து கிராமங்களில் நுழைந்து சேதம் விளைவிக்க கூடுமாதலால் அந்தப் புலியைக் கட்டாயம் கொன்று தீர்க்க வேண்டும். ஆகவே ராமதாஸ் புலியைத் தேடுவதை நிறுத்தி விடவில்லை.
 
4. கோடைக் காலத்தில் இந்தியா முழுவதும் வெப்பம் அதிகம். அப்பொழுது எந்த வேலை செய்வதும் மிகவும் கஷ்டமானது வெப்பத்திலிருந்து தப்பித்துக் கொள்ள மக்கள் மலைப் | பிரதேசங்களுக்கு போவது வழக்கம். கொடைக்கானல் தென் இந்தியாவில் உள்ள மக்கள் விரும்பும் ஒரு கோடை வாசஸ்தலம், கொடைக்கானலின் தட்பவெப்ப நிலை இங்கிலாந்தின் தட்பவெப்ப நிலையை ஒத்தது என்று சொல்லப்படுகிறது. இங்கே பகல் நேரத்தில் உதகமண்டலத்தைப் போல் வெப்பம் இருப்பதில்லை. இரவுகளில் உதகமண்டலத்தைப் போல் அதிகக் குளிரும் இல்லை. கொடைக்கானலின் இயற்கை காட்சி இங்கிலாந்தைப் போன்றது.
5. உலகம் முழுவதிலும் என்ன நடக்கிறதென்பதை செய்தித் தாள்கள் நமக்குத் தெரிவிக்கின்றன. உலகத்தில் எந்த பாகத்திலும், எந்த விசேஷ நிகழ்ச்சி நடந்தாலும் ஒரு சில மணி நேரத்தில் அதைப்பற்றி செய்தித் தாள்களில் படிக்கமுடியும். ஜப்பானில் பூகம்பம் வந்தாலும், ஆஸ்திரேலியாவில் ரயில் விபத்து நடந்தாலும் இவைகளைப் பற்றிய செய்திகளை செய்தித் தாள்கள் மூலமாய் நாம் விரைவில் அறிகிறோம். பல்வேறு தேசத்திய மக்களிடையே நெருங்கிய தொடர்பு ஏற்படுத்துவதில் செய்தித்தாள்கள் மிக்க உதவி அளிக்கின்றன. இன்றைய உலகில் செய்தித்தாள்கள் மிகவும் முக்கிய இடத்தைப் பெற்றுள்ளன.
 
6. வெகுநாள் வரை ரப்பர் அதிகமாக தேவைப்பட வில்லை, ஆனால் இருபதாம் நூற்றாண்டின் ஆரம்பத்தில் மோட்டார் வண்டி குதிரை வண்டிகளின் இடத்தை எடுத்துக் கொள்ள ஆரம்பித்தது. மோட்டார் வண்டிகளின் டயர்கள் தயாரிப்பதற்குச் சிறந்த ரப்பர் தேவைப்பட்டது. முதன்முதலாக தோட்டங்களில் பயிரிடப்பட்ட ரப்பர் 'ஸீரா' வகை ரப்பர் ஸீரா ரப்பரில் ஒரு வசதி உண்டு. இதன் மரங்கள் வெகு சீக்கிரமாக வளர்ச்சி அடைந்து ரப்பரைக் கொடுக்கின்றன. இம் மரங்களுக்கு அதிக பராமரிப்பும் வேண்டியதில்லை. ஆனால் இவைகள் நீண்டகாலம் இருப்பதில்லை இரண்டாவது பேரா வகை ரப்பர், பேரா ரப்பர் மரத்தை விட ஸீரா ரப்பர் மரம் அளவில் சிறியது. பேரா ரப்பர் மரத்தைப் போல் அவ்வளவு பாலும் கொடுப்பதில்லை. இப்பொழுது ஸீராவுக்கு பதிலாக எல்லா இடங்களிலும் பேரா மரங்களே பயிராக்கப் படுகின்றன.
 
7. தசரத சக்கரவர்த்தி மூப்பு அடைந்து வந்ததால் ஆட்சி உரிமையை இராமனிடம் ஒப்புவித்து தாம் விலகத் தீர்மானித்தார். இராமனுக்குப் பட்டாபிஷேகம் நடத்த பிரமாண்டமான ஏற்பாடுகள் செய்யப்பட்டன. ஆனால் தசரதனின் இளைய இராணி கைகேயி மிக்க வருத்தத்தில் ஆழ்ந்தாள். ஒரு காலத்தில் தசரத சக்கரவர்த்தி அவளுக்கு இரண்டு வரங்கள் அளிக்க வாக்குறுதி அளித்திருந்தார். இதுவரை அவள் அவ்வரங்களை கேட்கவில்லை. ஆனால் இப்பொழுது இராமனை அரசனாக்கும் செய்தியைக் கேட்டவுடன் அவள் தசரதனிடம் அந்த இரண்டு வரங்களையும் கேட்டாள். ஒன்று, பரதனை அரசனாக்க வேண்டும்; இரண்டு. ராமனை பதினான்கு வருடம் காட்டிற்கு அனுப்ப வேண்டும்.
 
8. சில பறவைகளுக்கும், மிருகங்களுக்கும் பார்த்தல், முகர்தல். கேட்டல் முதலிய சக்திகள் மனிதர்களை விட கூர்மையாக இருப்பதால் நம்மால் அறிய முடியாத சில விஷயங்களை அவைகளால் அறிந்து கொள்ள முடியும். கி.பி. 1934ம் வருடம் பீகாரில் பயங்கரமான பூகம்பம் உண்டாகி அதன் காரணமாக பேரழிவு ஏற்பட்டது. பூகம்பம் நிகழந்த நாளன்று சூரியன் நன்கு பிரகாசித்துக் கொண்டிருந்தது. திடீரென நூற்றுக்கணக்கான காக்கைகள் கர்ண கடூரமான குரல் ஒன்று சேர்ந்து கரைய ஆரம்பித்தன. இவைகளுக்கு என்ன ஆயிற்று என்று ஆச்சரியப்பட்டுக் கொண்டிருக்கும் பொழுது பூமி பயங்கரமாக நடுங்கியது.
 
9. சூரியன் ஆகாயத்தில் நகர்வது போல் நமக்கு தோன்றுகிறது. ஆனால், உண்மையில் நகர்வது சூரியனல்ல என்பது உனக்குத் தெரிந்திருக்கலாம். பூமிதான் தன் அச்சைச் சுற்றி ஒரு நாளுக்கு ஒருமுறை சுழலுகிறது. தன் அச்சில் சுழலும் பொழுது பூமியில் நாம் வசிக்கும் பாகம் சூரியன் பக்கமாகத் திரும்புகிறது. அப்போது சூரியனின் வெளிச்சம் அப்பாகத்தின் மீது விழுகிறது. இதுவே பகல் நேரம் மறு சமயம் அந்த பாகம் சூரியனிடமிருந்து எதிர் திசையில் திரும்பி விடுகிறது. இப்பொழுது சூரிய வெளிச்சம் அதன் மேல் படுவதில்லை. அதுவே இரவு.


10. "நான் பெரியவன் ஆனபின்னர் புகை பிடிக்கும் ஆசை ஒருபொழுதும் கொண்டதில்லை. புகை பிடிக்கும் வழக்கம் அசுத்தமென்றும், கெடுதல் என்றும், காட்டு மிராண்டித்தனமானதென்றும் நான் எப்பொழுதும் கருதி வந்திருக்கிறேன். உலக முழுவதிலும் புகை பிடிப்பதில் ஏன் இப்படிப்பட்ட ஆசை இருந்து வருகிறது என்பதை என்னால் புரிந்து கொள்ள முடியவில்லை. புகை பிடிப்பவர்கள் கூட்டம் நிறைந்த வண்டியில் பிரயாணம் செய்வது என்னால் சகிக்க முடியாது. அப்படிப்பட்ட இடங்களில் என் மூச்சு திணறி விடும் என்று காந்திஜி கூறுகிறார்.


AUGUST 2024 DBHPS CHENNAI VISHARADH POORVARDH EXPECTED QUESTION PAPER

राष्ट्रभाषा विशारद पूर्वार्द्ध - 1 RASHTRABHASHA VISHARAD POORVARDH – 1 नवीन गद्य चयनिका - 2 1. किन्हीं चार अवतरणों की सप्रस...