10 June 2021

Praveshika August 2021 Expected Question Paper

 

Praveshika 

August 2021 Expected Question Paper

प्रवेशिका – 1  PRAVESHIKA-1

1. किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए :   - >(नवीन पद्य चयनिका - 1)

(5 out of 8) (5 x 2 = 10)

   (1)कवि मैथिलीशरण गुप्त के विचार में मनुष्य कौन हैं?

   (2) कवि मैथिलीशरण गुप्त किनको उदार मानते हैं ?

   (3) कवि प्रसाद के अनुसार अनजान क्षितिज को कहीं पहुँचने पर सहारा मिलता है ?

   (4) कवि उड़ते खगों के पंखों की तुलना किससे करते हैं?

   (5) मनोहर तरुशिखा किसपर नाच रही है ?

   (6) कवयित्री बादल के श्याम तन का परिधान किसे कहती हैं ?

   (7) तृषित धरा ने जब पुकारा, तब बादल नयनों में क्या लेकर भू पर उतरे ?

   (8) धरती के रोम-रोम में कौन समा हुआ है ?

   (9) जग-जीवन के बारे में कवि पंत का विचार क्या है ?

   (10) ‘चिरंतन जीवन-चक्रकविता के अनुसार बढ़ती घृणा को किससे भरा जा सकता है?

   (11) कवि पंत के अनुसार दूसरों का अवगुण कैसे दूर किया जा सकता है ?

   (12) ‘निरालाजी’ क्यों ऐसा कहते हैं कि उनका अंत अभी न होगा ?

   (13) ‘निराला’ पुष्प-पुष्प से किसे खींच लेंगे ?

   (14) क्याबच्चन के शब्दों में चिड़िया के कंठ का संगीत है ?

   (15) ‘ बच्चन चिड़िया पर कविता क्यों लिखना चाहते थे ?

   (16) ‘ बच्चन अंत में मौन क्यों हुए ?

   (17) क्या आदमी के मग में कोई विघ्न टिक सकता है?

   (18) पत्थर कब पानी बनता है ?

   (19) ‘ काँटों में राह बनाना ‘ --- इसका तात्पर्य क्या है?

   (20)सुभद्राकुमारी चौहान अपने प्रियतम के पास क्यों जाना चाहती हैं?

   (21) ‘निश्चित मार्गकी कवयित्री अपने प्रियतम को किन-किन शब्दों से संबोधित करती हैं?

   (22) सुभद्राकुमारी चौहान अपने निश्चित मार्ग पर कैसे अडी हैं ?

2. किसी एक कवि का परिचय दीजिए : 

    ->(नवीन पद्य चयनिका - 1)

(1 out of 3) (1 x 5 = 5)

(1) जयशंकर प्रसाद        

(2) सुमित्रानंदन पंत         

(3) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

(4) हरिवंशराय बच्चन 

(5) सुभद्राकुमारी चौहान


3. किसी एक कविता का सारांश लिखिए :          

  ->(नवीन पद्य चयनिका - 1)

(1 out of 3) (1 x 10 = 10)

(1) मनुष्यता     (2) अनंत द्वार 

(3) काँटों में राह बनाते हैं   

(4) वह देश कौन-सा है ?

4. किन्हीं दो पध्यांशों का संदर्भ सहित भाव समझाइये:

 ->(नवीन पद्य चयनिका - 1)

(2 out of 4) (2 x 5 = 10)

(1) क्षुधार्थ रतिदेव ने दिया करस्थ थाल थी,

   तथा दधिचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी |

   उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,

   सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया |

   अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या ड्ररे ?

   वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ||

 

(2) लघु सुरधनु से पंख पसारे शीतल मलय समीर सहारे|

  उड्ते खग जिस ओर मुँह किए समझ नीड निज प्यारा||

 

(3) हेम कुंभ ले उषा सवेरे भरती ढुलकाती सुख मेरे |

    मदिर ऊँघते रहते जब जगकर रजनी भर तारा ||

 

(4) तृषित धरा ने इसे पुकारा, 

   विकल दृष्टि से इसे निहारा,           

   उतर पडा वह भू पर लेकर            

   उर में करुणा नयनों में जल !        

   कहाँ गया वह श्यामल बादल ?


 (5) निश्चल आत्मा है अक्षय,

निश्चल मृण्मय तन नश्वर

यह जीवन चक्र चिरंतन,

तू हँस-हँस जी, हँस-हँस मर


 (6) हरे-हरे ये पात,           

 डालियाँ, कलियाँ, कोमल गात |    

 मैं ही अपनी स्वप्न-मृदुल-कर     

 फ़ेरूँगा निद्रित कलियों पर       

जगा एक प्रत्यूष मनोहर |       


(7)   ‘तब तुम मुझपर कविता क्या लिखोगे ?’

      मैंने कहा, ‘पर तुमसे मुझे प्यार है |’

      चिडिया बोली, प्यार का शब्दों से क्या सरोकार है?”

      एक अनुभव हुआ नया |

      मैं मौन हो गया !


 (8)  सच है विपत्ति जब आती है     

     कायर को ही दहलाती है,              

     सूरमा नहीं विचलित होते              

     क्षमा एक नहीं धीरज खोते |          


(9) गुण बडे एक से एक प्रखर

हैं छिपे मानवों के भीतर,

मेहंदी में जैसे लाली हो

वर्तिका बीच उजियाली हो |





5. किन्हीं दो पध्यांशों का संदर्भ सहित भाव समझाइये:

 ->(नवीन पद्य चयनिका - 1)

(2 out of 4) (2 x 5 = 10)

(1)   मैंने यह माना कि तू है मादरे नौए बशर |

     एक-एक जर्रे में सौ आलम बसा सकती है तू ||

     फितरते खल्लाक के जौहर दिखा सकती है तू |

  गौतम और ईसा को फिर दुनिया में ला सकती है तू||

 

(2)   हुब्बे वतन समाये आँखों में नूर होकर |

     सर में खुमार होकर, दिल में सुरूर होकर |

     बुलबुल को गुल मुबारक, गुल को चमन मुबारक;

     हम बेकसों को अपना प्यारा वतन मुबारक |

 

(3)   समुंदर में फ़ना होते हैं करते अब्र नेसाँ के,

     बडी दुश्वारियों से तब दुरे-शहवार बनता है |

     हजारों हस्तियाँ जब खाल में मिलती हैं बीजों की,

     कहीं तब इक जरा-सा तख्त-ए-गुलजार बनता है |

 

(4)   गरज हर ऐश का रास्ता है मंजिल से मुसीबत की,

     मुसीबत झेल्कर दहकान भी काचार बनता है |

     हथेली पर जो रख-लें जाँ उसीकी कामयाबी हैं ;

     जो रख दे दार पर सर, बस, वही सरदार बनता है |

 

(5)   हम तुम्हारो सुमिरन करैं, तुम मोहिं चितवौ नाहिं |

     सुमिरन मन की प्रीति है, सो मन तुम्हीं माहिं ||


(6) हीरा परा बजाय में, रहा चार लपटाय ।

      बहुतक मूर्ख चलि ग्रे, पारखि लिया उठाय ।।


(7) छिमा बडन को चाहिए, छोटन को उत्पात | 

   कहा विष्णु को घटि गयो, जो भृग मारी लात || 


(8) कथनी थोथी जगत में,करनी उत्तम सार|

    कह कबीर करनी सबल, उतरे भौजल पार||


(9) बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय | 

   जो दिल खोजा आपना, मुझसा बुरा न कोय ||    


(10)माला फ़ेरत जुग भया,फ़िर न मन का फ़ेर|

कर का मनका डारि दे, मन का मनका फ़ेर||

 

(11) बाँबी कूटे बावरे, साँप न मारा जाय |     

    मूरख बाँबी ना डसे, सर्प सबन को खाय ||     


(12) सीतल शब्द उचरिये,अहम आनिये नाहिं |

तेरा प्रीतम तुज्झ में, सत्रू भी तुझ माहिं ||


6. कंठस्थ पध्यांश ज्यों का त्यों लिखिए :  

    ->(नवीन पद्य चयनिका – 1) (2 x 2½ = 5)


(1) बिगरी बात ............... माखन होय ||      

(2) तरुवर फल  ............... सँचहिं सुजान ||   

(3) धनि रहीम  ............... पियानो जाय || 

(4) एकै साधे  ............... फलहिं अघाय || 

(5) जो रहीम  ............... रहता भुजंग ||    

(6) रहिमन याचकता ............... आँगुर गात ||   

(7) बड़े बड़ाई ............... मेरो मोल ||

(8) रहिमन जिह्वा ............... खात कपाल||

(9) जाल परे ............... छाँडत छोह ||

(10) जब लगि ............... रिपु होई ||

7. किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर पाँच-पाँच वाक्यों में लिखिए :

  ->(नवीन गद्य चयनिका – 1)

(3 out of 5) (3 x 5 = 15)

   (1) भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे ?

   (2) किसान सामानयतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे ?

   (3) लेखक ने टार्च बेचनेवाली कंपनी का नाम ‘सूरज छाप’ क्यों रखा ?

   (4) पाँच साल बाद दोनों दोस्तों की मुलाकात किस परिस्थिति में हुई ?

   (5) प्रेमचंद की रचनाओं की विषय-वस्तु कौन-सी है?

   (6) प्रेमचंद के साहित्यिक जीवन के बारे में लिखिए?

   (7) समाज के प्रति प्रेमचन्द की सहानुभूति का वर्णन कीजिए ?

   (8) मुमताज ने अपने पति से क्या कहा और ताजमहल को किस बात का डर है ?

   (9) ताजमहल का ह्रदय क्यों विदीर्ण होता है और वह क्या चाहता है ?

   (10) माखनलाल चतुर्वेदी व्यक्तित्व किस वस्तु को कहते हैं ?

   (11) व्यक्तित्व के अभाव में व्यक्ति का हाल क्या होता है ?

   (12)व्यक्तित्व की जरूरत जीवन के किन-किन क्षेत्रों में होती है?

   (13) अच्छी आदतों से बाहरी और भीतरी जीवन का मेल मनुष्य के जीवन में कैसा असर डालता है ?

   (14) प्रसाद के उपन्यासों के बारे में पाँच वाक्य लिखिए |

   (15) प्रसाद की कहानियों और उनकी भाषा के बारे में अपना विचार व्यक्त कीजिए |

   (16)पत्रिका क्षेत्र के संबंध में द्विवेदी जी का दृष्टिकोण क्या था?

   (17) चुनाव के समय नेताओं के वोट माँगने का तरीका बताइए |

   (18) चुनाव के समय का वातावरण प्रस्तुत कीजिए?

8. किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :

  ->(नवीन गद्य चयनिका – 1)

(2 out of 4) (2 x 5 = 10)

     (1) प्रेमचन्द के साहित्य पर आर्थिक समस्याओं का प्रभुत्व   

      (2) द्विवेदी ने नौकरी पर लात मार दी                    (3) लोभ एक तरह की बीमारी है

(4) प्रसादजी के नाटक

(5) चुनाव का मौसम

9. किसी एक पाठ का सारांश लिखिए :

  ->(नवीन गद्य चयनिका – 1)

(1 out of 3) (1 x 10 = 10)

(1) भारत माता    (2) व्यक्तित्व     

(3) मेरी तीर्थ-यात्रा   

(4) लोभ         (5) नाम का दारोगा

10.किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:  

   ->(नवीन गद्य चयनिका – 1)

(3 out of 5) (3 x 5 = 15)

   (1) मैंने इस बात की कोशिश की कि लोग सारे हिन्दुस्तान के बारे में सोचें और कुछ हद तक इस बडी दुनिया के बारे में, जिसके हम जुज हैं |

   (2) हिंदुस्तान के नदी और पहाड, जंगल और खेत जो हमें अन्न देते हैं, ये सभी हमें अजीज हैं | लेकिन आखिरकार जिनकी गिनती है, वे हैं हिंदुस्तान के लोग, उनके और मेरे जैसे लोग, जो इस सारे देश में फ़ैले हुए हैं|

   (3) तुम शायद संन्यास ले रहे हो | जिसकी आत्मा में प्रकाश फ़ैल जाता है, वह इसी तरह हरामखोरी पर उत्तर आता है |

   (4) आपने तो देखा ही है साहब कि लोग मेरी बातें सुनकर कैसे डर जाते थे | भर-दोपहर में वे अँधेरे के डर से काँपने लगते थे |आदमी को ड्राना कितना आसान है|

   (5) सामाजिक और आर्थिक आचरण के नीचे आखिर पूँजीवादी भी तो मनुष्य है, जो उसी तरह दुख-दर्द का शिकार है जिस तरह मजदूर |

   (6) उनकी प्रतिभा कई अंशों में महाकाव्यकार की प्रतीभा थी | इसीलिये उन्हें जीवन समग्रता के प्रति राग था और मानव के सभी रूपों के प्रति ममत्व था |

   (7) प्रेम की पवितेता एवं तल्लीनता का मैं स्मारक हूँ | भेद-भावों में पडे मनुष्यों को मैं यह संकेत कर रहा हूँ कि प्रेम ईश्वरीय सृष्टि की सबसे बडी विभूति है |

   (8) ‘प्रिय ! अगर मेरी मृत्यु के पश्चात तुम कोई अनुपम स्मारक बनाने का वचन दो तो अभी मैं इस ताज के उस बुर्ज से कूदकर अपने प्रण त्याग दूँ |’

   (9) ये सब कठिनाइयाँ, यह स्वभाव की खराबियाँ हममें तभी जन्म लेती या फ़ूलती-फ़लती हैं, जब हम बाहरी जीवन को भीतरी जीवन के प्रति उत्तरदायी न मानकर अपनी दुनिया बनाने बैठते हैं|

   (10) अच्छी आदतों से व्यक्ति बनता है, ठीक है | किन्तु उनकी अच्छी आदतों से बाहरी और भीतरी जीवन के मेल-मिलाये रहें, यही मेल मनुष्य के जीवन में आकर्षण, प्रकाश और विश्वास पैदा करता है |

   (11) उनकी महानता यह थी कि वे कडी आलोचना करनेवाले लोगों से भी नाराज नहीं होते थे |

 (12) “जो कुछ समाज के भय से छिपकर किया जाता है, वही पाप है |”

   (13) जातिगत जन्म-व्यवस्था का तिरस्कार कर कर्म को ही आधार-स्तंभ माना है | क्योंकि मानवीय विकास का कर्म ही एकमात्र साधन है |

   (14) प्रकृति अपने नियमों की अवहेलना को सहन नहीं कर सकती, जो ऐसा करता है, दण्ड पाता है |




प्रवेशिका – 2      

PRAVESHIKA-2

1. किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :    

  ->(सत्य का स्वर) (2 out of 4) (2 x 5 = 10)

   (1) माँ बाप और जन्म   

(2) गांधीजी के मांसाहार करने का निश्चय

   (3) मांसाहार का मुल्तवी  

(4) धर्मों के प्रति समभाव    

   (5) डाँ. मेहता का उपदेश  

(6) मेट्रिक्युलेशन का छात्र      

   (7) गीता पढने की प्रेरणा और असर

2. किसी एक का सारांश लिखिए: 

   ->(सत्य का स्वर) 

(1 out of 3) (1 x 10 = 10)

   (1) लडकपन               (2) हाई स्कूल में       

   (3) आँखें खुलीं              (4) धर्म की झलक  

   (5) सभ्य बनने के प्रयत्न में   

(6) सादगी की ओर

3. किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए :

   ->(सत्यमेव जयते)

(5 out of 8) (5 x 2 = 10)

   (1) वशिष्ठ ने त्रिशंकु को क्यों स्वर्ग नहीं भेजा ?

   (2) विश्वामित्र के आश्रम में किसका उपद्रव बहुत बढ़ गया था ?

   (3)  चंद्रमति ने कौन-सा स्वप्न देखा ?

   (4) हरिश्चंद्र ने अपना वचन  पूरा करने के लिए विश्वामित्र से कितना समय मांगा ?

   (5)भगवान शंकर ने स्वप्न में दर्शन देकर चंद्रमती से क्या कहा?

   (6)चन्द्रमती के कथन के अनुसार पत्नी का परम कर्तव्य क्या है?

   (7)हरिश्चंद्र अन्त में अपना वचन निभाने क्या करने तैयार हुआ?

   (8) नक्षत्रक ने हरिश्चंद्र का दिया हुआ धन खो जाने का झूठा कारण क्या बताया ?

   (9) हरिश्चंद्र किसके हाथ में बिक गया ?

   (10) चंद्रमती को काशी में किसने दासी के रूप में खरीदा ?

   (11) चंडी किसकी पत्नी थी ?

   (12) रोहित जंगल में क्यों गया ?

   (13) केशव और माधव कौन थे ?

   (14) हरिश्चंद्र ने चंद्रमती  से दहन-शुल्क के रूप में क्या मांगा ?

   (15) चंद्रमती को किस अपराध पर मृत्यु-दंड दिया गया ?

   (16) वशिष्ठ को किस बात की प्रसन्नता थी ?

   (17) ‘सत्यमेव जयते का मतलब क्या है ?

4. किसी एक पर टिप्पणियाँ लिखिए : 

    ->(सत्यमेव जयते)

(1 out of 3) (1 x 5 = 5)

   (1)  रोहित (2)  सत्यपाल   (3)  नक्षत्रक 

 (4)  सुन्दरी          

 

5. किसी एक पात्र का चरित्र - चित्रण कीजिए :

    ->(सत्यमेव जयते)

(1 out of 3) (1 x 10 = 10)  

   (1)  ह्ररिश्चंद्र (2)  विश्वामित्र                                   

 

6. वचन बदलिए:             (1 x 5 = 5)   

    (Refer Madhyama and Rashtrabasha Books)

7. लिंग बदलिए :                 (1 x 5 = 5)  

    (Refer Madhyama and Rashtrabasha Books)                     

8. किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:   

  ->(सत्यमेव जयते)

(3 out of 6) (3 x 5 = 15)   

   (1) प्रजा को सत्य-मार्ग पर आरूढ करने के लिए राजा का भी सत्यवादी होना आवश्यक है | अपने सत्याचरण के द्वारा प्रजा को सत्यप्रिय और सुखी बनाना तथा उसके द्वारा जीवन को भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से ऊँचे स्तर पर ले जाना ही शासन का प्रधान लक्ष्य होना चाहिए |

   (2) कामिनी और कंचन के मोह में पडकर बडे-बडे महात्माओं तक का भी संयम छूट जाता है |

   (3) शास्त्र-चर्चा और नियम-निर्धारण करना शास्त्रोपजीवी क्षत्रियों का नहीं, बल्कि विश्वहितैषी हम-जैसे ऋषियों का काम है |

   (4) सत्यनिष्ठा मेरा परम धर्म है | असत्याचरण से मैं जितनी घृणा करता हूँ सत्याचरण के दुखद परिणाम से डरता नहीं |

   (5) जो राष्ट्र-वृक्ष अब तक आपके सुशासन में फ़ूलता-फ़लता रहा, वह अब ऋषि के शासन में मुरझाकर नष्ट हो जाएगा |

   (6) शासक तो पहले भी बहुत-से हुए और अनंतर भी अनेक होंगे | इस अशाश्वत शासन के लिए शाश्वत सत्य का त्याग में नहीं कर सकता |

   (7) जिसने राजमहल की चन्द्रकांत शिलाओं से निर्मित कुट्टिमों और उद्यान्वाटिका की नन्हीं-नन्हीं कोमल तृण-शय्या को छोड कठोर भूमि पर पैर रखा तक नहीं, उसे आज इस पथ्रीली और कंटीली जमीन पर नंगे पैर चलना पड रहा है |

   (8) समय पर खाना नहीं मिलता; कहीं विश्राम नहीं; बस, चलना ही चलना है | चलते-चलते देखो, मेरे पाँव कैसे सूज गये हैं |

   (9) भगवान रक्षा हमारी तभी करता है जब हम स्वयं कुछ प्रयत्न करते हैं |

8. किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए :

  ->(हिन्दी व्याकरण प्रवेशिका - 1)

(5 out of 8) (5 x 2 = 10)

   (1) वर्णमाला किसे कहते हैं? हिंदी वर्णों के प्रकार क्या-क्या हैं?

   (2) सर्वनाम की परिभाषा दीजिए ?

   (3) ‘कोई’ और ‘कुछ’ निश्चयवाचक सर्वनाम हैं या अनिश्चय्वाचक सर्वनाम है ?

   (4) विशेषण किसे कहते हैं ?

   (5) निर्देशक सर्वनाम का दूसरा नाम क्या है ?

   (6) कर्म की दृष्टि से क्रिया के भेद क्या-क्या हैं ?

   (7) नामधातु किसे कहते हैं ?

   (8) ‘यह तस्वीर पिताजी ने खींची’ – यह वाक्य कर्तुवाच्य है या कर्मवाच्य ?

   (9) काल किसे कहते हैं ?

   (10) प्रमुख रूप से काल के कितने भेद हैं ? वे क्या-क्या हैं ?

   (11) क्रिया विशेषण किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?

   (12) प्रत्यय का दूसरा नाम क्या है ?

   (13) विस्मयादिबोधक शब्द विकारी हैं या अविकारी ?

   (14) ‘ने’ का प्रयोग किस काल में किया जाता है ?

   (15) वाक्य को निषेधात्मक या नकरात्मक रूप देने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है ?

 

8. किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर सविस्तार लिखिए:             

  ->(हिन्दी व्याकरण प्रवेशिका - 1)

(4 out of 6) (5 x 4 = 20)

   (1) व्याकरण की परिभाषा देते हुए हिंदी व्याकरण के प्रकारों को समझाइए |

   (2) व्युत्पति की दृष्टि से शब्द के भेद क्या-क्या हैं ? सविस्तार उत्तर दीजिए ?

   (3) रचना की दृष्टि से शब्द भेद क्या-क्या हैं ? सविस्तार उत्तर दीजिए ?

   (4) भाववाचक संज्ञा की परिभाषा देते हुए सोदाहरण लिखिए कि भाववाचक संज्ञाएँ किन-किन शब्दों से बनती हैं ?

   (5) सर्वनाम किसे कहते हैं? उसका उपयोग बताकर उसके भेदों पर प्रकाश डालिए ?

   (6) भूतकाल किसे कहते हैं ? भूतकाल के कितने प्रकार हैं और वे क्या-क्या हैं ? उदाहरण सहित समझाइए |

   (7) वर्तमानकाल की परिभाषा देते हुए उसके प्रकारों पर प्रकाश डालिए |

   (8) क्रिया विशेषण की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को सोदाहरण समझाइए |

   (9) ‘ने’ नियम विस्तार से लिखिए |

   (10) न, नहीं और मत का प्रयोग उदाहरण के साथ समझाइए |






प्रवेशिका – 3   PRAVESHIKA-3

भाग-I

1.किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : 

 ->(हिन्दी रत्नाकर)

(1 out of 4) (1 x 15 = 15)

1) परिश्रम का महत्व        

2) भारत के नवनिर्माण में युवकों का योगदान 

3) व्यायाम का महत्व      

4) भारत की भावात्मक एकता   

5) भारत में भ्रष्टाचार    


2. पत्र लेखन: 

->(हिन्दी रत्नाकर) 

(1 out of 2) (1 x 10 =10)

(1) मान लीजिए कि आप वीर सावर्कर नेशनल हायर सेंकडरी स्कूल, मैसूर के विद्यार्थी हैं और बुखार के कारण दो दिन छुट्टी लेना चाहते हैं | इस विवरण के आधार पर स्कूल के प्रचार्य को एक छुट्टी-पत्र लिखिए|                                  

(2) व्यवस्थापक, कमल भारती प्रकाशन, इलाहाबाद को कुछ पुस्तकों का आदेश देते हुए एक पत्र लिखिए|

(3) तमिलनाडु मोटर्स लिमिटेड की ओर से लेखाकार की आवश्यकता पर विज्ञापन देते हुए नवभारत टाइम्स को एक पत्र लिखिए |

(4) जन्संपर्क विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्याधिकारियों को एक परिपत्र तैयार कीजिए कि पूर्वी मध्य प्रदेश के अंचलों में मलेरिया फ़ैल गया है और उसकी रोकथाम का आवश्यक उपाय किया जाए |

3. निम्नलिखित गद्यांश को संक्षेप में लिखिए: 

              ->(हिन्दी रत्नाकर) (1 x 5 = 5)

4. अपनी प्रांतीय भाषा में अनुवाद कीजिए :    

              ->(हिन्दी रत्नाकर) (1 x 10 = 10)

5. हिन्दी में अनुवाद कीजिए :                

              ->(हिन्दी रत्नाकर) (1 x 10 = 10)


भाग-II

1.ஏதேனும் ஒன்றனுக்கு இடஞ்சுட்டிப் பொருள் விளக்கம் தருக:

 ->(தமிழ் பொழில் - 1)

(1 out of 2)  (1 x 10 = 10)

1) சாதிக் கொடுமைகள் வேண்டாம்-அன்பு

     தன்னில் செழித்திடும் வையம்.

(2)   பட்டினி யாக இறந்திடினும் – நாங்கள்

     பாவம் பழிசெய்ய மாட்டோம் – அம்மா !

(3)நண்பனாய் மந்திரியாய் நல்         வந்தான் இடைச்சாதி என்று சொன்னான்

 இங்கிவனை யான்பெறவே என்னதவம் செய்துவிட்டேன்!

(4)   கன்று பசுவை மறந்திடினும் – செய்த

     கருமங்கள் உம்மை விடுமோ ஐயா ?

(5)   என்ன குறை ? எங்கு வந்தீர் ?” எனக்    கேட்கும்

     இன்முகமாய்க் குலவுகின்ற எளிமை வேண்டும்.”

நட்புஅதிகாரத்தில் உள்ள திருக்குறள்களுக்கான விளக்கங்களை படித்து கொள்ளவும்.

2.ஏதேனும் ஒரு வினாவிற்கு விடை தருக:  

 ->(தமிழ் பொழில் - 1) 

(1 out of 3) (1 x 15 = 15)

1. நட்பாராய்தல் பற்றி திருவள்ளுவர் கூறும் கருத்துகளைத் தொகுத்து வரைக.

2. மெய்பொருள் நாயனாரின் பக்தியினைத் தொகுத்து எழுதுக.

3. முக்கூடற் பள்ளில் மூத்த பள்ளிக்கும் இளைய பள்ளிக்கும் இடையே நடந்த உரையாடலை விளக்குக,

4. முரசு மூலம் பாரதியார் விடுக்கும் செய்திகள் பற்றி தொகுத்து எழுதுக

5. புத்தகச்சாலை என்ற தலைப்பில் புரட்சி கவிஞர் பாரதிதாசன் கூறும் கருத்துக்களைத் தொகுத்து வரைக.

6. செல்வச் சிறுமியரின் களிப்பை கவிமணி தேசிக விநாயகம் பிள்ளை எங்ஙனம் வர்ணிக்கின்றார்?

7. படிப்பினைப்பற்றி கவிஞர் நாமக்கல் இராமலிங்கம் பிள்ளை கூறுவதை தொகுத்து எழுதுக.

3.ஏதேனும் ஒன்றனுக்கு இடஞ்சுட்டிப் பொருள் விளக்கம் தருக:

 ->(தமிழ் பொழில் - 1)

(1 out of 2)  (1 x 10 = 10)

(1)   இந்தஉத்தி யோகம் என்ன பெரிதா – நெஞ்சே !

     இதுபோனால் நாம்பிழைப்பது அரிதா?”

(2)   “துறவியாக வாழ்பவருக்குக் குலமும் கிடையாது:

     கோத்திரமும் கிடையாது: பழிப்பவர் பழிக்கட்டும்.”

(3)   மானம் இழந்தபின் வாழாமை முன்இனிது.”

(4)   சுயராஜ்யம் எனது பிறப்புரிமை; அதனை நான் அடைந்தே தீருவேன்.”

(5)   மதியாதார் முற்றம் மதித்து ஒருகால் சென்று

   மிதியாமை கோடியுறும்.”

4.ஏதேனும் ஒரு வினாவிற்கு விடை தருக:

 ->(தமிழ் பொழில் - 1)

(1 out of 3) (1 x 15 = 15)

1. “இனியவை நாற்பது” கூறும் கருத்துகள் யாவை?

2. மேதை வேதநாயகம் பற்றிக் கட்டுரை வரைக.

3. குமரகுருபரர் : குறிப்பு வரைக.

4. “தமிழ்த்தாத்தா உ.வே. சாமிநாதய்யர்” பற்றி ஒரு கட்டுரை வரைக.

AUGUST 2024 DBHPS CHENNAI VISHARADH POORVARDH EXPECTED QUESTION PAPER

राष्ट्रभाषा विशारद पूर्वार्द्ध - 1 RASHTRABHASHA VISHARAD POORVARDH – 1 नवीन गद्य चयनिका - 2 1. किन्हीं चार अवतरणों की सप्रस...